फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News : सरायइनायत में साइकिल सहित तालाब में गिरा युवक, डूबने से मौत

Sat, 16 Aug 2025 05:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सरायइनायत थाना क्षेत्र के कुआंडीह गांव में शुक्रवार की सुबह एक युवक साइकिल समेत तालाब में गिर गया और डूबने लगा। युवक को डूबता देख उसे बचाने एक युवक तालाब में कूद गया और उसे बाहर निकाला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरायइनायत थाना क्षेत्र के कुआंडीह गांव में शुक्रवार की सुबह एक युवक साइकिल समेत तालाब में गिर गया और डूबने लगा। युवक को डूबता देख उसे बचाने एक युवक तालाब में कूद गया और उसे बाहर निकाला। आनन फानन में परिजन युवक को इलाज के लिए पास के अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव निवासी राजेंद्र भारतीया (40) स्व० पुरुषोत्तम भारतीया निवासी मजदूरी करता था। शुक्रवार को सुबह साइकिल से पास के पग्गल चौराहा गया था।

विज्ञापन


कुछ देर बाद घर वापस लौटते समय फिसल कर साइकिल समेत गांव के तालाब में गिर गया और गहरे पानी में समा गया। राजेंद्र को तालाब में डूबते देख उसे बचाने के लिए गांव का युवक तालाब में कूद गया और किसी तरह उसे तालाब से बाहर निकाला तो परिजन उसे इलाज के लिए सरायइनायत बाजार स्थित निजी अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर इलाकाई पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चीर घर भेज दिया। राजेंद की मौत से पत्नी और चार बच्चों का रोरो कर बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें