फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : झोलाछाप डॉक्टर बंगाली के ऑपरेशन से युवक की मौत, क्लिनिक बंद करके फरार हुआ आरोपी

Sun, 16 Nov 2025 04:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

फतनपुर थाना क्षेत्र के बीरापुर बाजार के झोलाछाप डॉक्टर बंगाली के ऑपरेशन से पूरे बिच्छूर गांव निवासी हरिकेश यादव उर्फ जज्जू (36) पुत्र देवता दीन यादव उम्र 36 वर्ष की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
हरिकेश बहादुर यादव उर्फ जज्जू। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतनपुर थाना क्षेत्र के बीरापुर बाजार के झोलाछाप डॉक्टर बंगाली के ऑपरेशन से पूरे बिच्छूर गांव निवासी हरिकेश यादव उर्फ जज्जू (36) पुत्र देवता दीन यादव उम्र 36 वर्ष की इलाज के दौरान मौत हो गई। 28 अक्तूबर को उन्हें कमर के नीचे फोड़ा हो गया था। जिसका इलाज कराने के लिए वह बीरापुर में अरविंद विश्वास नाम के बंगाली डॉक्टर के पास गया था। जांच करवाने  के बाद झोलाछाप डॉक्टर बंगाली ने युवक का ऑपरेशन कर दिया, जिसके बाद फोड़े वाले स्थान पर सड़न पैदा हो गई। हालत बिगड़ती देख झोलाछाप ने जवाब दे दिया। परिजन उसे लेकर प्रयागराज के एक निजी चिकित्सालय पहुंचे, जहां शनिवार की रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


घटना के बाद झोलाछाप के खिलाफ आक्रोश फैल गया। माहौल बिगड़ता देख झोलाछाप क्लिनिक में ताला लगाकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हरकेश यादव के एक बेटा अंश (14) व एक बेटी अंशिका (12) है। पत्नी फोटो देवी, माता रामपत्ती देवी सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। हरकेश तीन भाइयों में दूसरे नंबर का भाई था। इस संबंध में चौकी इंचार्ज बीरापुर सुनील गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने कहा कि परिजनों की शिकायत पर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी डॉक्टर मौके से फरार बताया जा रहा हैष कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें