फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: करंट की चपेट में आने से युवक की माैत

Fri, 12 Jun 2026 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली की लाइन ठीक करते वक्त हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। अनिल कुमार गिरि (50) राजमंगल निवासी उठगी मजरा गोसाई का पूरा थाना नवाबगंज बिजली मैकेनिक था। बताया गया कि बृहस्पतिवार की रात 9:30 बजे वह उठगी मजरा बुकना में आंधी और बारिश से खराब लाइन को ठीक कर रहा था। अचानक हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने वह झुलस गया। लोग उसे फाफामऊ के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता राजमंगल बिजली विभाग में थे। पिता के रिटायर्ड होने के बाद कौड़िहार पावर हाउस में संविदा पर काम करते रहे थे। वहीं, उपखंड अधिकारी फाफामऊ जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मृतक विभाग में संविदा कर्मी नहीं था। घर के पास निजी कारखाना चलाता रहा। करंट की चपेट में आने से उसकी मौत की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें