फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : ग्राइंडर मशीन से गला रेतकर युवक ने कर ली आत्महत्या, पत्नी से चल रहा था विवाद

Fri, 29 May 2026 12:00 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फूलपुर (प्रयागराज)

सार

फूलपुर कस्बे में उसे समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक ने ग्राइंडर से गला रेतकर आत्महत्या कर ली। घटना से घर में कोहराम मच गया है। पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टया पारिवारिक कलह की बात सामने आई है।
विज्ञापन
शाहरुख उर्फ अतीक। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फूलपुर कस्बे में उसे समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक ने ग्राइंडर से गला रेतकर आत्महत्या कर ली। घटना से घर में कोहराम मच गया है। पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टया पारिवारिक कलह की बात सामने आई है।

विज्ञापन


फूलपुर कस्बे के कोहना मोहल्ला निवासी शाहरुख उर्फ अतीक (30) पुत्र मोहम्मद हबीब की शादी तीन वर्ष पहले हुई थी। उसके एक बेटा भी है। परिजनों ने बताया कि अतीक का पति-पत्नी के बीच काफी दिनों से पारिवारिक न्यायालय में विवाद चल रहा था। परिजनों ने बताया कि उसने परामर्श केंद्र में भी आवेदन किया था। जिस पर उसकी पत्नी अभी एक दिन पहले ही घर लौटी थी।

परिजनों के मुताबिक रात करीब 2 बजे के बाद युवक ने घर में रखी ग्राइंडर मशीन को गले पर लगाकर चालू कर दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार मे चीख पुकार मच गई। मौके पर आसपास के लोगों की भी भीड़ जमा हो गई। 
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव से जुड़ा सामने आ रहा है। पुलिस हर पहलू पर गंभीरता से जांच कर रही है। - विवेक यादव, सहायक पुलिस आयुक्त, फूलपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें