फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: तीज मेले में दरोगा से भिड़ा युवक, हंगामा

Tue, 22 Aug 2023 01:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
शाही। हरियाली तीज मेले में सोमवार को महिला सिपाही ने जब झूले के पास पुरुषों के खड़े होने पर आपत्ति की तो एक जनप्रतिनिधि का ड्राइवर पुलिसकर्मियों से भिड़ गया। उसने दरोगा से भी हाथापाई की। पुलिस उसे थाने ले गई। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं, आरोपी की पत्नी और बेटी ने भी दरोगा पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

कस्बे के सिद्ध बाबा मंदिर के पास स्थित बाग में हरियाली तीज के उपलक्ष्य में मेला लगता है। सोमवार को शाम करीब छह बजे कुछ महिलाएं झूला झूल रहीं थीं। यहां कई पुरुष भी खड़े थे। आरोप है कि इनमें से ज्यादातर नशे में थे। मेले में तैनात एक महिला सिपाही ने इस पर आपत्ति जताई। इस पर वहां खड़ा एक जनप्रतिनिधि का ड्राइवर पुलिसकर्मियों से भिड़ गया। आरोप है कि उसने महिला पुलिसकर्मी से अभद्रता की।
सूचना पर दरोगा राजीव प्रकाश भी पहुंच गए। आरोपी ने उनके साथ भी हाथापाई की। मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। पुलिस उसे पकड़कर थाने ले गई। थोड़ी देर बाद आरोपी की पत्नी और बेटी भी थाने पहुंच गईं। उन्होंने दरोगा पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। वहीं महिला पुलिसकर्मी ने भी आरोपी पर छेड़खानी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात तक थाने में हंगामा होता रहा। सीओ हर्ष मोदी ने बताया कि दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर आरोप लगाया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें