फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बहन से छेड़खानी के विरोध पर युवक को पीटा, धमकी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
जार्जटाउन में बहन से छेड़खानी के विरोध पर युवक पर हमला किया गया। उसके दोस्तों को भी पीटा गया। पुलिस ने आठ नामजद समेत 11 पर छेड़छाड़ समेत अन्य आरोपों में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


21 वर्षीय युवक ने पुलिस को बताया कि वह सोहबतियाबाग में किराए के कमरे में रहता है। वहां उसकी बहन भी साथ रहती और भाई-बहन पढ़ाई कर रहे हैं। आरोप लगाया कि जार्जटाउन स्थित जागृति लाइब्रेरी में उसकी बहन के साथ आदर्श, कुंदन, हनमत् दत्त मिश्रा उर्फ प्रिंस मिश्रा, बृजेश यादव, विनीत शुक्ला, बादल कुमार, सानिध्य मौर्या, रोहित व तीन अज्ञात लोगों ने छींटाकशी की। इसकी जानकारी मिलने पर उसने विराेध किया तो उसे व उसके दोस्तों को पीटा गया। इसमेें उसके एक दोस्त को काफी चोट पहुंची है। इसके बाद भी आरोपी बार-बार फोन पर जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। जार्जटाउन एसओ राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें