मूलरूप से अलीगढ़ के भमौला शमशाद मार्केट का रहने वाला सादिक सिद्दीकी प्रयागराज के फूलपुर में रहता है। उसकी कसारी-मसारी में भी एक जमीन है। तीन अक्तूबर को कुछ लोगों ने उस जमीन पर कब्जे का प्रयास किया था।
करेली थाने में दो नवंबर को इंस्पेक्टर के सामने ही एक के साथ युवक गालीगलौज व मारपीट की गई। जमीन पर कब्जे से जुड़े मामले में दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया था। उसी दौरान यह घटना हो गई। करेली थाने में आठ नवंबर को 30 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन
मूलरूप से अलीगढ़ के भमौला शमशाद मार्केट का रहने वाला सादिक सिद्दीकी प्रयागराज के फूलपुर में रहता है। उसकी कसारी-मसारी में भी एक जमीन है। तीन अक्तूबर को कुछ लोगों ने उस जमीन पर कब्जे का प्रयास किया था। सादिक को उस जमीन पर न आने की धमकी दी थी। उसने थाने में तहरीर दी थी। मामले की जांच के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को दो नवंबर को थाने बुलाया था।
दूसरे पक्ष से बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए थे। जब सादिक ने अपनी बात रखनी शुरू की तो दूसरे पक्ष से आए लोगों ने गालीगलौज शुरू कर दी। थाने में ही खूब हो हल्ला होने लगा। इसके बाद भीड़ इंस्पेक्टर व अन्य पुलिस वालों के सामने ही सादिक को घसीट ले गई। इसके बाद जमकर उसके साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन
धमकाया कि उस जमीन पर दोबारा दिखे तो जान से मार दिया जाएगा। किसी तरह पुलिस वालों ने ही उसे बचाया। मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई तो सादिक पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। इसके बाद बृहस्पतिवार को जीशान, आफताब अहमद, राशिद, गुलशाना बेगम, अनुज सिंह, अमित तिवारी अन्नू शुक्ला, अभय मिश्रा, गौरंग और छिब्बर के खिलाफ नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। सादिक ने तहरीर में यह भी बताया कि पूरी घटना थाने के सीसीटीवी फुटेज में साफ-साफ देखी जा सकती है।