कई टूर पैकेज भी मिलेंगे
माघ मेले के अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड (यूपीएसटीडीसी) की ओर से पैकेज भी तैयार किए गए हैं। इसमें लखनऊ से शृंगवेरपुर, प्रयागराज, चित्रकूट होते हुए वापस लखनऊ लौटने का तीन दिन का पैकेज निर्धारित किया गया है। दो लोगों के लिए 16700 रुपये के पैकेज में रुकने, खाने, नास्ते की सुविधा मिलेगी। वहीं प्रयागराज भ्रमण का भी पैकेज तैयार किया जा रहा है। प्रयागराज से अयोध्या के लिए भी आईआरसीटीसी ने पैकेज तैयार किया है। इसके लिए बुकिंग upstdc.co.in से होगी।
महाकुंभ की ही तर्ज पर प्रदेश सरकार व पर्यटन विभाग माघमेले की भी तैयारी कर रहा है। पिछले साल की तर्ज पर ही पर्यटकों व श्रद्धालुओं को हेलीकॉप्टर से ज्वायराइड व टेंट सिटी की सुविधा मिलेगी। इसके लिए आवश्यक औपचारिकता पूरी की जा रही है। जल्द ही इसकी शुरुआत होगी। विभाग की ओर से देश-प्रदेश के प्रमुख कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी कराई जाएंगी। - जयवीर सिंह, पर्यटन व संस्कृति मंत्री