प्रयागराज। धूमनगंज के राजरूपपुर में ओम प्रकाश सभासद नगर की रहने वाली बुजुर्ग आशारानी को पड़ोस में रहने वाला पुलिसकर्मी परेशान कर रहा है। कुछ दिन पहले उसने उनका गेट तोड़ दिया। वह गेट वाले हिस्से पर कब्जा करना चाहता है। आशारानी अपने बीमार बेटे और बहु के साथ रहती हैं। पुलिस वाला इन दिनों कौशांबी में तैनात है। उसकी शिकायत पर पुलिस सुनवाई नहीं कर रही थी। आशारानी ने सीएम को शिकायती पत्र भेजा तो शनिवार को सीएम आफिस से फोन आया कि बुजुर्ग महिला की शिकायत सुनी जाय। दो पुलिस वाले आज पहुंचे और शिकायती पत्र लेकर कार्रवाई की आश्वासन दिया।