फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर के योगेश गुप्ता ऑल इंडिया और रीजन के टॉपर

Tue, 07 May 2019 01:53 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो,प्रयागराज
विज्ञापन
CBSE 10th Board Result :
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) जुड़े दसवीं के छात्रों का इंतजार खत्म हुआ। बोर्ड ने आखिरकार सोमवार को परीक्षा परिणाम जारी करके छात्रों एवं अभिभावकों में बनी उहापोह की स्थिति खत्म कर दी।

विज्ञापन


सीबीएसई इलाहाबाद रीजन का परीक्षाफल 92.55 फीसदी रहा, जबकि पिछले वर्ष यह परिणाम 86.25 फीसदी था। इस प्रकार परिणाम में 6.30 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। छात्रों और छात्राओं का पास प्रतिशत क्रमश: 91.37 फीसदी और 94.70 फीसदी रहा। दसवीं के परिणाम में बेटियों को बेटों ने कांटे की टक्कर दी है। बोर्ड की ओर से जारी सूची में अबकी बार मेरिट में लड़कों ने बाजी मारी।


सीबीएसई इलाहाबाद की क्षेत्रीय अधिकारी श्वेता अरोरा की ओर से जारी आंकड़े में बताया गया है कि सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में कुल 1931 विद्यालयों के परीक्षार्थी शामिल हुए। बोर्ड की ओर से 396 परीक्षा केंद्र बनाए गए। बोर्ड परीक्षा में इलाहाबाद रीजन के 59 जिलों के लिए हुई परीक्षा में  कुल 212334 परीक्षार्थी शामिल हुए। बोर्ड की क्षेत्रीय अधिकारी ओर से जारी परिणाम में इलाहाबाद रीजन से सेंट पैट्रिक सेकेंडरी शीतला चौकिया जौनपुर के योगेश कुमार गुप्ता ने परीक्षा में कुल 499 अंक हासिल कर ऑल इंडिया पहली और रीजन में भी पहली रैंक हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें