फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य विवि के नए परिसर में बनेगा योग मेडिटेशन सेंटर

विज्ञापन
Yoga meditation center to be made in ASU new campus.
विज्ञापन
राज्य विवि के नए परिसर में बनेगा योग मेडिटेशन सेंटर
विज्ञापन

प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय के सरस्वती हाईटेक सिटी नैनी स्थित निर्माणाधीन परिसर में योग मेडिटेंशन सेंटर और छात्र-छात्राओं के लिए जनरल स्टोर आदि का प्रावधान भी किया जाएगा। यह निर्देश राज्य विवि की नई कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने शुक्रवार को निर्माणाधीन परिसर के निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था को दिए।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम, इकाई-1 के परियोजना प्रबंधक आरके सिंह को निर्देश दिए कि एकेडमिक बिल्डिंग, कुलपति आवास, मल्टी परपस हॉल, गेस्ट हाउस और गर्ल्स हॉस्टल के निर्माण में तेजी लाई जाए। उन्होंने यह भी कहा कि पहले चरण के कार्यों को पूरा करने की तिथि जनवरी-2020 निर्धारित है, जिसके तहत कार्यों को अनिवार्य रूप से गुणवत्ता के साथ पूरा करते हुए बिल्डिंग को हैंडओवर कर दिया जाए। निरीक्षण के दौरान राज्य विवि के वित्त अधिकारी धर्मेंद्र प्रकाश त्रिपाठी एवं कुलसचिव शेषनाथ पांडेय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें