फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Day : संगम नोज पर 8000 लोग करेंगे याेगाभ्यास, शुरू की गई तैयारी

Wed, 18 Jun 2025 11:26 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी के संबंध में मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी ने समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को कार्ययोजना के अनुसार सभी तैयारी समय से सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। योग दिवस पर मुख्य कार्यक्रम 21 जून को संगम नोज पर होगा।
विज्ञापन
International Yoga Day - फोटो : X/@IndianEmbassyUS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी के संबंध में मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी ने समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को कार्ययोजना के अनुसार सभी तैयारी समय से सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। योग दिवस पर मुख्य कार्यक्रम 21 जून को संगम नोज पर होगा। यहां 8000 लोग याेगाभ्यास करेंगे। इस बार योग दिवस की थीम ‘योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ’ होगा। विकास भवन के सभागार में हुई बैठक में सीडीओ हर्षिका सिंह ने कहा, सभी स्वास्थ्य केंद्र, आयुष चिकित्सालय, पुलिस थाने और विद्यालयों में योगाभ्यास कार्यक्रम होंगे।

विज्ञापन


आयोजन स्थलों पर मंच, मैटिंग, मार्ग सूचक, यातायात/पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, बिजली, साउंड, कालर माइक और स्थल का ब्लाॅक विभाजन सहित अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराने के लिए कहा है। तहसील स्तर पर उपजिलाधिकारी, ब्लॉक स्तर पर खंड विकास अधिकारी और नगर निकायों में अधिशासी अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने पीडब्ल्यूडी विभाग को मंच, कारपेट, साउंड सिस्टम तथा एलईडी स्क्रीन के व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई।

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने बताया, कि संगम नोज पर लगभग 8000 लोग योगाभ्यास करेंगे। जलकल विभाग एवं पराग डेयरी को पीने के पानी के लिए वाटर डिस्पेंसर, डिस्पोजेबल ग्लास इत्यादि की व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। डीपीआरओ को सफाई व्यवस्था के लिए कहा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें