फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: प्रयागराज जंक्शन पर यार्ड रिमॉडलिंग का काम पूरा, ट्रेनों का संचालन बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज जंक्शन के यार्ड रिमॉडलिंग के चलते पिछले कई दिनों से प्रभावित ट्रेनों का संचालन पटरी पर लौटने लगा है। गोरखपुर से प्रयागराज के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस शुक्रवार को अपने मूल स्टेशन प्रयागराज जंक्शन पहुंची। इसके अलावा प्रयागराज-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस और छिवकी स्टेशन पर शिफ्ट की गई ट्रेनों का संचालन दोबारा प्रयागराज जंक्शन से शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

बता दें यार्ड रिमॉडलिंग के चलते प्रयागराज जंक्शन से संचालित होने वाली कई ट्रेनों को अस्थायी रूप से सूबेदारगंज, छिवकी या प्रयाग स्टेशन पर शिफ्ट कर दिया गया था। इससे यात्रियों को शहर के बाहरी स्टेशनों तक जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था।
अब ट्रेनों के प्रयागराज जंक्शन से संचालित होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक रिमॉडलिंग का काम पूरा होने से ट्रेनों के संचालन में अधिक सटीकता और गति आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें