फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh : किन्नर अखाड़े में किया गया यज्ञ, महाकुंभ की सफलता के लिए ईश्वर से प्रार्थना

Sun, 05 Jan 2025 12:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

किन्नर अखाड़े के संतों ने संगम क्षेत्र में महाकुंभ के शांतिपूर्ण संपन्न होने के लिए हवन और पूजन किया। किन्रर अखाड़े की महामंडलेश्वर कौशल्यानंद गिरि ने कहा कि महाकुंभ बहुत ही भव्य  होने वाला है।
विज्ञापन
किन्नर अखाड़े में किया गया हवन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किन्नर अखाड़े के संतों ने संगम क्षेत्र में महाकुंभ के शांतिपूर्ण संपन्न होने के लिए हवन और पूजन किया। किन्रर अखाड़े की महामंडलेश्वर कौशल्यानंद गिरि ने कहा कि महाकुंभ बहुत ही भव्य  होने वाला है। आज जो हवन किया गया है वह महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए है। यह बहुत ही विशिष्ट हवन है, जो बांग्लामुखी देवी को समर्पित है। इस हवन में सरसों के दाने की आहूति दी गई है। मां बांग्लामुखी से प्रार्थना की गई है कि महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालु सुरक्षित स्नान कर सकें। 

विज्ञापन


महामंडलेश्वर कौशल्यानंद गिरि ने कहा कि महाकुंभ में 40 करोड़ से अधिक लोग आने वाले हैं। हम उनके सुरक्षित यात्रा की भी कामना करते हैं। सरकार रेलवे और बसों और अन्य यातायात साधनों के माध्यम से सरकार श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम बनाने का प्रयास कर रही है। इतने करोड़ लोगों की सुरक्षा प्रदान करना बहुत ही कठिन कार्य है, लेकिन सरकार पूरी तत्परता के साथ सुरक्षित कुंभ संपन्न कराने के लिए संकल्पित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें