फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण घोटाले में एक्सईएन-एई निलंबित

विज्ञापन
XEN-AE suspended in road construction scam
विज्ञापन
करोड़ों के सड़क निर्माण घोटाले में एक्सईएन-एई निलंबित
विज्ञापन

डिप्टी सीएम के निर्देश पर कार्रवाई से मचा हड़कंप, 2.7 करोड़ रुपये बिना टेंडर के भुगतान कराने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। बिना टेंडर करोड़ों रुपये के सड़क निर्माण घोटाले में बृहस्पतिवार को लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता रामवृक्ष राम व सहायक अभियंता भानु प्रताप यादव को निलंबित कर दिया गया। साथ ही अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए निर्देश दिया गया है। इससे पहले इस घोटाले में अवर अभियंता महेंद्र सिंह पटेल को निलंबित किया गया था। यह कार्रवाई उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर की गई है।
विज्ञापन

करीब 36.2 किमी लंबे मेजा-कोहड़ार घाट-खीरी मार्ग पर बिना टेंडर के निर्माण कराने और 2.7 करोड़ 72 लाख रुपये का भुगतान कराने के मामले में पखवारे भर की लंबी खींचतान के बाद अंतत: प्रांतीय खंड के एक्सईएन आरबी राम को निलंबित कर दिया गया। इनके साथ एई को भी मुअत्तल किया गया है। इसी मामले में तीन अन्य सहायक अभियंता बृज बिहारी सिंह, अनिल कुमार सिंह और विनोद कुमार तिवारी को भी हटाया गया है। बिना टेंडर सड़क निर्माण कराकर करोडों रुपये के भुगतान का मामला सामने आने के बाद मुख्य अभियंता ने प्रमुख अभियंता वीके सिंह को इस मामले में रिपोर्ट भेजी थी। इस रिपोर्ट में इस गड़बड़ी के लिए एक्सईएन,एई समेत इन अभियंताओं को जिम्मेदार ठहराया गया था मुख्य अभियंता की रिपोर्ट पर प्रमुख अभियंता ने बीते दिनों इस मामले में जेई को निलंबित कर दिया था। लेकिन, बाद में इस घोटाले पर पर्दा डालने के लिए लीपापोती की कोशिशें शुरू हो गई थीं। जेई को निर्दोष साबित करने के लिए एडी-चोटी का जोर तो लगाया हा गया, साथ ही एक्सईएन को बचाने के लिए भी पहुंच का इस्तेमाल किया जाता रहा। बृहस्पतिवार की शाम एक्सईएन अपने दफ्तर में बैठकर फाइलें निबटाते रहे, लेकिन रात को उनके निलंबन का आदेश जारी हो गया। निलंबन की सूचना डिप्टी सीएम के सूचना अधिकारी बीए यादव की ओर से लखनऊ से जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें