फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के हाथों बनेगा पौध वितरण का विश्व रिकार्डaaa

विज्ञापन
World record of seed distribution will be made by CM
विज्ञापन
नौ अगस्त को एक स्थान से सबसे अधिक पौध वितरण का विश्व रिकार्ड बनेगा। इस अभियान की शुरुआत परेड मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इस अभियान को वृक्ष महाकुंभ नाम दिया गया है, जिसकी जिम्मेदारी पर्यटन विभाग को दी गई है। इस आयोजन कराने के लिए एजेंसी भी तय कर दी गई है। एजेंसी का चुनाव ई-निविदा के माध्यम से हुआ। इसके अलावा सीएम माघ मेले की तैयारियों की भी समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन

पूरे जिले में नौ अगस्त को विशेष पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। इस पूरे अभियान से लोगों को जोड़ने की पहल की गई है। इसके तहत नौ अगस्त को जिला, तहसील, ब्लाक स्तर पर कैंप लगाकर लोगों को मुफ्त पौधे वितरित किए जाएंगे। शनिवार को हुई बैठक में पूरे जिले को जोनल और सेक्टर में बांटकर अफसरों की भी तैनाती कर दी गई। डीएम नोडल होंगे।
मुख्य आयोजन परेड मैदान में होगा, जहां विश्व रिकार्ड बनाने की तैयारी है। पौध वितरण सुबह सात बजे शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कार्यक्रम में शामिल होंगे और पौधे वितरित करेंगे। प्रशासन की ओर से 50 हजार से अधिक पौध वितरण का लक्ष्य रखा गया है। ऐसे में वितरण के दौरान किसी तरह की अफरातफरी का माहौल न हो इसके लिए 30 से 35 काउंटर खोले जाएंगे। अन्य व्यवस्था भी की जाएगी। इसके लिए इवेंट कंपनी भी आमंत्रित की गई है। एडीएम सिटी अशोक कुमार कनौजिया ने बताया कि मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। हालांकि, अभी मुख्यमंत्री का विस्तृत कार्यक्रम नहीं आया है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने शहरियों से वृक्ष महाकुंभ का हिस्सा बनने की अपील की है। अफसरों के अनुसार 33 हजार पौध वितरण के साथ ही एक स्थान पर सबसे अधिक पौध वितरण का रिकार्ड बन जाएगा। इसे दर्ज करने के लिए गिनिज बुक ऑफ रिकार्ड के अफसर भी मौजूद रहेंगे। हालांकि प्रशासन की ओर से 50 हजार लोगों को पौध वितरण का लक्ष्य रखा गया है। एडीएम सिटी अशोक कनौजिया का कहना है कि 50 हजार से अधिक लोग परेड पहुंचते हैं तो भी सभी को पौधा मिलेगा। उन्होंने शहरियों से भी अपील की कि अधिक से अधिक लोग पौध लेने के लिए परेड पहुंचें। उनका कहना है कि पौधा लेकर लोग अपने घर के आसपास लगाएं। यदि किसी के पास पौधरोपण के लिए जमीन नहीं है तब भी वे पौधा ले सकते हैं। उनका पौधा वन विभाग लगाएगा। उन्हें पौधे पर टैग लगाकर जमा करना होगा। उनके नाम का पौधा रोपा जाएगा।
वृक्ष महाकुंभ में 50 हजार बच्चे भी शामिल होंगे। सभी बच्चों को पौधे दिए जाएंगे। यह लक्ष्य पूरा करने की जिम्मेदारी स्कूलों को दी गई है। शनिवार को डीएम की अध्यक्षता में स्कूल के प्रधानाचार्य के साथ बैठक में इसका खाका तैयार किया गया। बैठक में स्कूलवार बच्चे ले जाने का लक्ष्य भी तय हुआ। बच्चों को ले जाने तथा ले जाने के लिए सवा सौ से अधिक बसें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें