इस्लाम के जिहाद के विरुद्ध हरिद्वार में विश्वधर्म संसद बुलाई गई है। इसके अलावा तमाम धर्मगुरुओं से मिलकर इसके बारे में चर्चा की जा रही है। यह बातें शनिवार को कुंडा के भदरी किला पहुंचे यति नरसिंहानंद महाराज ने कहीं। वह भदरी किले में उदय प्रताप सिंह से मिले और उन्हें हरिद्वार विश्व धर्म संसद में शामिल होने का न्यौता दिया। उन्होंने कहा कि वह इस्लाम के जिहाद के विरुद्ध लड़ाई लड़ रहे हैं। जिस प्रकार से भारत में मुसलमानों की जनसंख्या बढ़ रही है, उससे केवल 2029 में मुसलमान प्रधानमंत्री बनना तय है। अगर मुसलमान प्रधानमंत्री बना तो अगले 20 सालों में महाविनाश सनातन धर्म पर छा जाएगा। 40 करोड़ हिंदुओं का कत्ल हो जाएगा।
50 करोड़ हिंदू धर्म बदल लेंगे। 10 करोड़ हिंदू रिफ्यूजी कैंपों में रहेंगे या भारत से बाहर रहेंगे। हमारे मठ मंदिर तोड़ दिए जाएंगे। हमारी ऐसी दुर्गति होगी, जैसी आज तक किसी कौम की नहीं हुई। उन्होंने कहा कि प्रयागराज के स्वामी निश्चलानंद और अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि से भी इसको लेकर चर्चा हुई। विश्व के धर्मगुरुओं को इस्लाम के जिहाद के विरुद्ध हरिद्वार में विश्व धर्मसंसद में बुलाया गया है। इस दौरान प्रांत अध्यक्ष गोपाल श्रीवास्तव, नरेंद्र शास्त्री, मिश्रीलाल विश्वकर्मा, सुधीर शुक्ला, राम प्रकाश गुप्ता, देवीदीन विश्वकर्मा, घनश्याम पटेल, अरुण यादव, विजय सबिंह, रमेश पांडेय, युवराज साहू, अजय शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।