फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाइए गणपति जग वंदन

Sun, 20 Sep 2015 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। गणेश महोत्सव के तीसरे दिन शनिवार को शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में दर्शन-पूजन को भक्तों की कतार लगी। घंटा-घड़ियाल शंखनाद के बीच विघ्न विनाशक गणेश जी की पूजा अर्चना की गई। गाइए गणपति जग वंदन के घोष से पूजा पंडाल देर रात तक गूंजते रहे।
विज्ञापन


बादशाही मंडी स्थित बड़े गणेश मंदिर  में महंत फूलचंद्र शुक्ल की देखरेख में गणेश की मेवा से शृंगार हुआ। 21प्रकार के लड्डुओं का भोग अर्पित किया गया। भक्ति संगीत संध्या में भजन गायक गणेश श्रीवास्तव, किशन मेहता ने गणपति की महिमा का गुणगान करने वाले एक से बढ़कर एक भजन सुनाए। जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा।
महाराष्ट्र लोकसेवा मंडल की ओर से अलोपीबाग स्थित तिलक भवन में आरती पूजन के उपरांत समानांतर संस्था की ओर से अनिल भौमिक के निर्देशन में हिंदी नाटक ‘असमंजस बाबू’ की प्रस्तुति हुई।  उसके पहले आचार्य योगेश पित्रे की देखरेख में पूजन हुआ। इस दौरान मंडल के अध्यक्ष मिलिंद गोरे, उपाध्यक्ष विजय कुमार सातभाई, महामंत्री सतीश पुराणिक, मनोज केवकर, राजू गोखले, उदय सिंह, अनंत गोरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


श्रीरुद्र हनुमान साई धाम समिति की ओर से मनमोहन पार्क स्थित हनुमान मंदिर, महाराष्ट्रीय तरुण मंडल की ओर से दारागंज स्थित उत्तराधिमठ, करैलाबाग कालोनी स्थित गणेश महोत्सव, आजाद नगर साउथ मलाका स्थित गणेश पूजा महोत्सव, श्रीश्री गणेश पूजा कमेटी प्रीतमनगर ,बाल एकता कमेटी नयापुरा करेली, सार्वजनिक गणेश महोत्सव बैरहना, दारागंज स्थित मोती महल गणेश मंदिर में पूजा अर्चना हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें