फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिपलआईटी में कार्यशाला 18 मार्च से

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रिपलआईटी में एडवांस एंटीना डिजाइनिंग पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन 18 मार्च से 22 मार्च के बीच किया जा रहा है। संस्थान में होने वाले राष्ट्रीय कार्यशाला में विभिन्न प्रकार के एंटीना डिजाइनिंग पर व्याख्यान एवं प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यशाला में देश भर से आईआईटी, ट्रिपलआईटी एवं एंटीना इंडस्ट्री से जुड़े विशेषज्ञ प्रतिभागियों को नई जानकारी देंगे। कार्यशाला के समन्वयक एवं इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि इस कार्यशाला में विशेष रूप से एंटीना डिजाइनिंग के सॉफ्टवेयर एचएफएसएस (हाई फ्रीक्वेंशी सिमुलेशन साफ्टवेयर) पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। एचएफएसएस सॉफ्टवेयर का निर्माण अमेरिका के कारगे मेलाना यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर जोल्टन एवं उनके सहयोगियों की ओर से किया गया था।
विज्ञापन

कार्यशाला में आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर कुमार वैभव, आईआईटी वाराणसी के प्रोफेसर एसपी सिंह एवं डॉक्टर सोमक भट्टाचार्य, ट्रिपलआईटी जबलपुर से डॉक्टर मनोज परिहार तथा एंटीना की कंपनी एचएफएसएस से विशेषज्ञ एसके अग्रवाल भाग लेंगे। कार्यशाला में भाग लेने के लिए प्रतिभागी 12 मार्च तक पंजीकरण करवा सकते हैं। कार्यशाला में टेक्सटाइल एंटीना पर भी प्रशिक्षण दिया जाएगा, यह एंटीना कोई भी कपड़े के रूप में पहन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें