फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्कशॉप में डटे अफसर तो निरस्त नहीं हुई एक भी बस

विज्ञापन
Workshop held in the office was not canceled
विज्ञापन
वर्कशॉप में डटे अफसर तो निरस्त नहीं हुई एक भी बस
विज्ञापन

0 रोडवेज के एमडी ने चालक एवं परिचालकों को भेजी अपील
0 कई पहलुओं पर बताया कि क्या करें और क्या न करें
प्रयागराज। लगातार जनरथ बस के निरस्त होने के मामले में रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक की पहल काम आ गई। उन्होंने प्रयाग डिपो की वर्कशॉप में अफसरों की ड्यूटी लगाई तो कई दिन शनिवार को एक भी जनरथ निरस्त नहीं हुई। अभी क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन द्वारा 31 जुलाई तक सुबह छह बजे से दस बजे तक अफसरों की ड्यूटी वर्कशॉप में लगाई है। इस बीच रोडवेज के प्रबंध निदेशक राजशेखर ने चालकों और परिचालकों के नाम एक अपील जारी की है। इसमें दस प्वाइंट दिए गए हैं । इसके माध्यम से उन्हें बताया गया है कि उन्हें क्या करना है और क्या नहीं करना है।
विज्ञापन

रोडवेज के प्रबंध निदेशक डा. राजशेखर की अपील में कहा गया है कि परिवहन निगम की छवि, यात्रियों की सुरक्षा, निगम संपत्ति की सुरक्षा सब कुछ चालक एवं परिचालक पर ही निर्भर है। बीते दिनों हुई दुर्घटना के कारण निगम कार्मिकों एवं यात्रियाें के जीवन की क्षति हुई। इसलिए बस संचालन के समय क्या करें और क्या न करें तैयार किया गया है। पत्र के माध्यम से कहा गया है कि बस चलाने कके दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करे। नींद आने या ज्यादा थकन होने की दशा में वाहन न चलाया जाए। बस चलाने के पूर्व स्पीड कंट्रोल डिवाइस, वीटीएस, टायर की स्थिति एवं अग्निशमन यंत्र जरूर चेक किया जाए। जल्दबाजी में कभी भी वाहन न चलाए। इस तरह से क्या करें और क्या न करें के कुल दस बिंदु चालक एवं परिचालकों को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें