फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में एड़ी चोटी लगाएं कार्यकर्ता: राजेंद्र पाल

Sat, 13 Dec 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी विधानसभा में बड़ी सफलता के लिए रिहर्सल मान त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी कार्यकर्ता एड़ी चोटी लगा दें। इससे मिलने वाली सफलता विधानसभा चुनाव की सफलता की नींव साबित होगी। यह बातें अपना दल एस के राष्ट्रीय सलाहकार राजेंद्र पाल ने कही। वे शृंग्वेरपुर धाम के पटेल नगर में आयोजित अपना दल एस की मासिक बैठक में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सलाहकार ने कहा कि पदाधिकारी और कार्यकर्ता संगठन के विस्तार का कार्य लगातार करते रहें। बैठक को विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव चिकित्सा मंच डॉ. डीपी पटेल, जिलाध्यक्ष भानुप्रताप पटेल, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह पटेल, बृजेश पटेल, राम आसरे, संतोष गुप्ता, तुलसीराम पटेल, शिव शंकर वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें