फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में कार्यकर्ताओं को मिलता है पूरा सम्मान : निर्मला पासवान

Thu, 10 Apr 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूराबाद। जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान ने कहा कि भाजपा ही देश की एक मात्र ऐसी पार्टी है जहां कार्यकर्ताओं की निष्ठा और परिश्रम का पूरा सम्मान मिलता है। कभी भी किसी सदस्य को पार्टी ने उसके परिश्रम पर निराश नहीं होने दिया। वह नवाबगंज स्थित एक अतिथि गृह में बुधवार को भाजपा के सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाध्यक्ष ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण के साथ किया। विधायक गुरु प्रसाद मौर्य ने अंगवस्त्र से सदस्यों को सम्मानित किया। संचालन जिला मंत्री अमरजीत कुशवाहा ने किया। समारोह में पूर्व विधायक प्रभाशंकर पांडेय, पूर्व जिला अध्यक्ष कन्हैया लाल पांडेय, बाबूलाल भंवरा, अजय पांडेय, संजय द्विवेदी, मनोज द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें