विधानसभा चुनाव में जीत के बाद जश्न मनाते भाजपाई।
- फोटो : अमर उजाला।
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री अशोक वाजपेई ने कहा कि तीन राज्यों की जीत सिर्फ ट्रेलर है पिक्चर तो पूरी बाकी है जो लोकसभा के चुनाव में मोदी जी के नेतृत्व में दिखाई देगी। व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य मुरारी लाल अग्रवाल ने कहां की अब लोकसभा चुनाव में और प्रचंड जीत बीजेपी को मिलेगी।
भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि अतर सुईया में गिरी बाबा, सिविल लाइन में मंडल अध्यक्ष विजय श्रीवास्तव, विक्रम सिंह पटेल, मुट्ठीगंज में रईस चंद्र शुक्ला, अजय अग्रहरि, कीडगंज में पार्षद किरन जायसवाल ,विवेक अग्रवाल, मनोज मिश्रा और दारागंज में तीर्थराज पांडे, ने भाजपा की जीत पर मिठाई बांटी। जश्न मनाने वालों में वरुण केसरवानी, अभिषेक ठाकुर, मुरारी लाल अग्रवाल, कुमार नारायण, पार्षद साहिल अरोरा, देवेंद्र नाथ मिश्रा, चंद्रा अहलूवालिया, आनंद श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
जीत के बाद भाजपाइयों ने की वेणी माधव की आराधना
नगर निगम वार्ड 89 दारागंज बक्सी खुर्द में भाजपा की जीत पर वेणी माधव की आराधना की गई। मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई गई। भाजपा के तीन राज्यों में बंपर जीत पर वार्ड 89 दारागंज बक्सी खुर्द की पार्षद अनुपमा पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माधव आराधना करके जीत की खुशी मनाई। कहा कि इस जीत में नारी सशक्तिकरण के लिए किए गए भाजपा मोदी सरकार के द्वारा किए गए कार्य की महत्वपूर्ण भूमिका है।
भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक तीर्थराज पांडेय बच्चा भैया ने कहा कि भाजपा की यह जीत राष्ट्रवाद की जीत है। धारा 370, राम मंदिर, धार्मिक स्थलों का विकास ने इस जीत को और बड़ा कर दिया। कांग्रेस की तुष्टिकरण की हार हुई है। इस मौके पर दिलीप मिश्रा, गोलू चौरसिया, विकास मिश्रा, पलक निषाद, मिथिलेश निषाद ,पवन यादव, सुनीता अवस्थी, प्रभुराज पांडेय, कात्यानी पांडेय, संजय, पूजा निषाद आदि लोग उपस्थित रहे।