फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालों और नालियों की सफाई पर प्राथमिकता से करें कार्य : नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम की जन सुनवाई में तकरीबन 50 समस्याएं आईं। जिसमें कोई अवैध पशुपालन से परेशान था तो कोई पेयजल के हैंड पंप से। लोगों ने मिनी ट्यूबबेल लगवाने, कर में कमी, निर्माण कार्य रुकवाने, तालाब का सुंदरीकरण, सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा, अतिक्रमण हटवाने और लाइट लगवाने की मांग की।
विज्ञापन

नगर आयुक्त सीलम साईं तेजा ने शिकायतों का निस्तारण करने का निर्देश दिया। जनसुनवाई के दौरान नागरिकों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर अपनी समस्याएं रखीं, जिनमें से अधिकांश शिकायतें नाले और नालियों की सफाई, टूटे स्लैब और अवैध निर्माण से जुड़ी रहीं।
जनसुनवाई के दौरान नगर आयुक्त ने आम नागरिकों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं। नगर आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पेयजल तथा आगामी मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए नालों और नालियों की सफाई पर प्राथमिकता से कार्य किया जाए। इस दौरान अपर नगर आयुक्त अरविंद राय, अपर नगर आयुक्त दीपेंद्र यादव, अपर नगर आयुक्त अंबरीष बिंद, मुख्य कर अधिकारी पीके द्विवेदी, मुख्य अभियंता विद्युत, महाप्रबंधक जलकल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें