फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने के लिए दीवार बनाने का काम शुरू

विज्ञापन
Work on building walls to increase the speed of trains started
विज्ञापन
ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने के लिए दीवार बनाने का काम शुरू
विज्ञापन

0 पहले चरण में इलाहाबाद मंडल में बनेगी 128 किमी लंबी दीवार
प्रयागराज। एनसीआर के इलाहाबाद मंडल में ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने के लिए रेलवे ने दीवार बनाने का काम शुरू कर दिया है। यहां कुल 224 किमी लंबी दीवार का निर्माण किया जाना है। एनसीआर प्रशासन का कहना है कि दीवार बनने के बाद जहां एक ओर इलाहाबाद मंडल में ट्रेनों की अधिकतम स्पीड जहां 160 किमी प्रतिघंटा की जा सकेगी तो वहीं दूसरी ओर जानवरों की आवाजाही भी रेलवे ट्रैक पर नहीं होगी।
विज्ञापन

दरअसल ट्रेनों से जानवर कटने की घटना लगातार बढ़ती जा रही हैं। एनसीआर इलाहाबाद मंडल में एक अप्रैल से 30 नवंबर तक 2819 कैटल रन ओवर (जानवर कटने) की घटनाएं हुई। जो पिछले वर्ष के मुकाबले 67 फीसदी अधिक है। इस वजह से ट्रेन संचालन पर भी खासा असर पड़ता है। इसी वजह से पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (मुगलसराय) से इलाहाबाद जंक्शन, कानपुर और गाजियाबाद रेलखंड पर दीवार बनाने का निर्णय पिछले दिनों लिया गया। इसके तहत पहले चरण में 128 किमी दीवार बनाई जाएगी। एनसीआर के पीआरओ सुनील गुप्ता ने कहा कि दीवार बनाने का कार्य शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि पहले दीवार वहां बनाई जा रही है जहां रेलवे ट्रैक पर जानवरों की आवाजाही ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें