फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : निरंजन पुल आगे डिवाइडर और फुटपाथ बनाने का कार्य शुरू, 15 अगस्त से पहले रास्ता खुलने की उम्मीद

Mon, 07 Aug 2023 05:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

निरंजन रेल पुल पर दो अतिरिक्त लाइन बिछाने के लिए नौ मई 2023 को पुराने शहर से सिविल लाइंस को जोड़ने वाली सड़क बंद की गई। इस बीच यहां रेलवे के साथ कई अन्य विभागों ने कार्य किया। तीन पियर बनाने के बाद स्पैम रखने का कार्य रविवार को पूरा कर लिया गया। सोमवार को डिवाइड और फुटपाथ बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। 
विज्ञापन
निरंजन डॉट पुल पर स्पैम लगाने का कार्य पूरा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निरंजन रेल पुल पर स्पैन रखने का कार्य आखिरकार रविवार को पूरा हो गया। यहां रेलवे द्वारा रोके गए रोड ट्रैफिक के 90 वें दिन कुल नौ स्पैन रखे गए। एक दिन पूर्व यहां 12 स्पैन रखे गए थे। अब यहां डिवाइडर का काम और रंगाई पुताई आदि की जानी है। सोमवार से फुटपाथ बनाने और डिवाइडर का कार्य शुरू कर दिया गया। इसी बीच प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा वहां सुंदरीकरण का भी कार्य किया जा सकता है। उम्मीद है कि इस सप्ताह किसी भी दिन निरंजन पुल के नीचे का रास्ता लोगों की आवाजाही के लिए खोला जा सकता है।

विज्ञापन


निरंजन रेल पुल पर दो अतिरिक्त लाइन बिछाने के लिए नौ मई 2023 को पुराने शहर से सिविल लाइंस को जोड़ने वाली सड़क बंद की गई। इस बीच यहां रेलवे के साथ कई अन्य विभागों ने कार्य किया। तीन पियर बनाने के बाद यहां शनिवार से स्पैन रखने का कार्य शुरू हुआ। 22-22 टन वजन के 12 स्पैन शनिवार को ही तीनों पियर पर रख दिए। बाकी बचे नौ स्पैन रविवार दोपहर डेढ़ बजे तक रख दिए गए। यूं तो यहां 16 अगस्त को 100 दिनों के ब्लाक की अवधि खत्म होगी, लेकिन रेलवे का प्रयास है कि उससे पहले ही पुल के नीचे का रास्ता खोल दिया जाए।

रविवार को रविवार को वरिष्ठ अभियंता अनूप पांडेय के निर्देशन में स्पैन रखने की कार्रवाई हुई। एनसीआर के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि 250 टन की क्षमता वाली क्रेन की मदद से सभी स्पैन रखे गए। सोमवार को सड़क पर पड़े मलबे हटाए गए। इस दौरान सूूरजकुंड पुलिस चौकी तक डिवाइडर भी बनाया जाएगा। इसके लिए साफ सफाई का काम किया गया। पुल के नीचे भारी वाहनों का आवागमन न हो इसके लिए एक हाइट गेज भी लगाया जाएगा। इसी दौरान पुल पर रंगाई पुताई आदि का भी कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें