फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : मां-बहन के हत्यारोपी के कमरे से 60 और तेजाब की बोतलें मिलीं, कमरे की सफाई के दौरान मिला जखीरा

Mon, 07 Aug 2023 05:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सूचना पर पहुंची पुलिस ने इन बोतलों को नष्ट करा दिया है। 20 जुलाई को आरिफ ने कुल्हाड़ी व चाकू से ताबड़तोड़ वारकर अपनी मां व बहन को मौत के घाट उतार दिया था। हमले में उसके पिता भी गंभीर रूप से घायल हुए थे। आरोपी ने स्थानीय लोगों आओर पुलिस पर भी हमला किया था।
विज्ञापन
मां और बहन की हत्या का आरोपी आरिफ। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करेली में मां बहन के हत्यारोपी आरिफ के कमरे से रविवार को तेजाब की 60 अन्य बोतलें बरामद हुईं। उसके भाई आजम ने पुलिस की अनुमति लेकर साफ सफाई के लिए कमरा खोला था। इसी दौरान उसमें तेजाब की बोतलें मिलीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इन बोतलों को नष्ट करा दिया है। 20 जुलाई को आरिफ ने कुल्हाड़ी व चाकू से ताबड़तोड़ वारकर अपनी मां व बहन को मौत के घाट उतार दिया था।

विज्ञापन


हमले में उसके पिता भी गंभीर रूप से घायल हुए थे। आरोपी ने स्थानीय लोगों आओर पुलिस पर भी हमला किया था। इस मामले में आजम के अलावा उसकी पत्नी और दो अज्ञात को भी आरोपी बनाया गया था। हालांकि अब तक आरिफ ही गिरफ्तार करके जेल भेजा जा सका है। घटना में उसकी पत्नी व दो ज्ञात की भूमिका को लेकर पुलिस की जांच आगे नहीं बढ़ पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें