फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभद्रता पर भड़कीं महिलाएं, दरोगा-होमगार्ड को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, मामला दर्ज

Mon, 12 Aug 2019 02:47 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : Social Media (File Photo)
विज्ञापन

निर्माणाधीन दीवार का काम रुकवाने पहुंचे हल्का दरोगा और होमगार्ड ने महिलाओं के साथ अभद्रता कर दी, जिससे गुस्साईं महिलाओं ने लाठी-डंडे लेकर दोनों पर हमला बोल दिया। पीटते हुए दोनों को दूर तक दौड़ाया। जान बचाने के लिए दरोगा और होमगार्ड दूसरे के घर में घुस गए। बवाल की खबर पर मानधाता से भारी फोर्स मौके पर पहुंची और हमला करने वाली चार महिलाओं को दबोच लिया। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन





प्रतापगढ़ के मानधाता थाना क्षेत्र के पीपरपुर ढेमा निवासी मथुरा प्रसाद पटेल का पड़ोसी विजय से जमीन को लेकर विवाद है। विजय इन दिनों दीवार का निर्माण करा रहा है। मथुरा प्रसाद इसका विरोध कर रहे थे। रविवार को विजय पक्ष के लोग दीवार बनवा रहे थे। जिसे लेकर मथुरा प्रसाद ने विरोध करते हुए पुलिस को सूचना दी।

हल्का दरोगा कमल कुमार रस्तोगी होमगार्ड जीतलाल को लेकर बाइक से मौके पर पहुंचे। उन्होंने काम बंद करा दिया। इस पर विजय के घर की महिलाएं निर्माण कार्य बंद कराने की वजह पूछने लगीं। यह सुनते ही पुलिसिया रौब गांठते हुए दरोगा व होमगार्ड महिलाओं के साथ अभद्रता करने लगे।
विज्ञापन


आक्रोशित महिलाओं ने उन पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। दरोगा व होमगार्ड वहां से जान बचाकर भागे। करीब पांच सौ मीटर दूर एक घर में छिपकर अपनी जान बचाई। घटना की जानकारी पाकर भारी भरकम फोर्स लेकर थानाध्यक्ष मानधाता मौके पर पहुंचे। पुलिस घर में मौजूद अनीता देवी पत्नी अजय कुमार, मंजू देवी पत्नी राजेंद्र, कुसुम देवी पत्नी चंद्रशेखर और सुषमा देवी पत्नी लवकुश को हिरासत में लेकर थाने लौट आई।

इस मामले में मथुरा प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने विजय पुत्र सालिकराम, अनीता पत्नी विजय, सुषमा देवी पत्नी लवकुश, लवकुश पुत्र सालिकराम, अर्चना पुत्री लवकुश, शिव बहादुर पुत्र बासदेव व बजरंगी पुत्र बासदेव निवासी पीपरपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि चार आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है। मारपीट व अवैध निर्माण की सूचना पर दरोगा गए थे। काम बंद कराने के लिए कहने पर महिलाओं ने उन पर हमला कर दिया। महिलाओं से अभद्रता की बात उनके संज्ञान में नहीं है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें