फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए: प्रदर्शनकारी महिलाओं को पार्क से उठाने में पुलिस नाकाम, गुस्साए लोगों ने जताया विरोध

Fri, 17 Jan 2020 01:21 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
पुलिस और प्रदर्शनकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नागरिकता संशोधन कानून व एनआरसी के विरोध में मंसूर अली पार्क में चल रहा विरोध प्रदर्शन लगातार पांचवें दिन भी जारी है। शुक्रवार को भारी पुलिस फोर्स तैनात करने और पार्क में प्रवेश को लेकर लोगों ने जताया। लोगों के विरोध के कारण पुलिस को बैरंग वापस लौटना पड़ा। 
विज्ञापन


पिछले पांच दिनों में पुलिस ने कई बार प्रदर्शनकारी महिलाओं को हटाने और उनका धरना ख़त्म कराने की कोशिश की है, लेकिन पुलिस को इसमें कामयाबी नहीं मिली। यहां महिलाएं पूरी रात यहां खुले आसमान के नीचे बैठकर प्रदर्शन कर रही हैं। 

उधर खुल्दाबाद पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 19 नामजद समेत 279 लोगों के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।

खुल्दाबाद के मंसूर अली पार्क में 12 जनवरी की दोपहर से कुछ महिलाओं ने सीएए और एनआरसी के विरोध में धरना प्रदर्शन शुरू किया था। देखते ही देखते भीड़ बढ़ती गई और फिर यहां प्रदर्शनकारियों की संख्या कुछ दर्जन लोगों से सैकड़ों में बदल गई। मौके पर पहुंची खुल्दाबाद पुलिस व एसपी सिटी ने धरना खत्म कराने का प्रयास किया लेकिन नाकाम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें