सरायइनायत थाना क्षेत्र के दोदापुर गांव में रंजिश को लेकर दबंगों ने घर में घुसकर एक महिला की पिटाई कर दी। बीच- बचाव करने आई महिला की देवरानी को भी जख्मी कर दिया। गांव निवासी कविता पत्नी रंजीत कुमार का आरोप है कि बुधवार सुबह रंजिश को लेकर गांव के दूधनाथ अपने भाइयों के साथ घर पर आए और कविता का बाल पकड़ कर खींचने लगे। इसके बाद लाठी-डंडे से पिटाई करने लगे। कविता के चिल्लाने पर उसकी देवरानी बबिता पत्नी रविचंद्र बीच-बचाव करने आई तो उसे भी जख्मी कर दिया। पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवा एट बनी भेजा। पुलिस ने देर रात कविता की तहरीर पर आरोपी दूधनाथ उसके भाइयों सुधाकर, अवधेश एवं बजरंगी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।