फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: हरितालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत

Tue, 15 Sep 2026 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
मंसूराबाद में हरतालिका तीज पर ​शिवालय में पूजा अर्चना करती व्रती महिलाएं।
विज्ञापन
लेडियारी एवं आसपास के क्षेत्र में सोमवार को हरतालिका तीज का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु सुख समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर दिन भर निर्जला व्रत रखा सुबह से ही घरों में पूजा की तैयारियां शुरू हो गई थी महिलाओं ने सामूहिक रूप से मंदिरों में भी पहुंचकर पूजा अर्चना किया।
विज्ञापन

मेजा में भी सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा। भीरपुर में पर्व को लेकर सुबह से ही महिलाओं में उत्साह का माहौल रहा। घूरपूर में कुंवारी कन्याओं ने भी व्रत रखा। मंसूराबाद में शृंगार के सामान की खरीदारी के लिए दिनभर बाजार में चहल-पहल रही। इसके अलावा शृंग्वेरपुर और मिश्रा बांध में भी महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा।

मंसूराबाद में हरतालिका तीज पर शिवालय में पूजा अर्चना करती व्रती महिलाएं।

मंसूराबाद में हरतालिका तीज पर शिवालय में पूजा अर्चना करती व्रती महिलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें