फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj: नैनी में महिला की सिर फटने से मौत, हत्या का आरोप, परिजनो ने किया बवाल

Sat, 15 Mar 2025 12:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मामा भांजा तालाब के समीप शनिवार की सुबह दूध पहुंचाने वाली एक महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। उसका शव ग्राहक के दरवाजे पर पड़ा हुआ था। सिर पर फट गया था, जिससे काफी खून निकल रहा था। 
विज्ञापन
प्रयागराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मामा भांजा तालाब के समीप शनिवार की सुबह दूध पहुंचाने वाली एक महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। उसका शव ग्राहक के दरवाजे पर पड़ा हुआ था। सिर पर फट गया था, जिससे काफी खून निकल रहा था। मृतिका के परिजनों का कहना है कि उसे घर के अंदर मार कर बाहर फेंक दिया गया है, जबकि आरोपी का कहना है कि उसके अर्ध निर्मित मकान के ऊपर से पिओपी गिरने से उसका सिर फट गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मौके पर तनाव को देखते हुए कई थाने की पुलिस और अधिकारी पहुंच गए हैं।

विज्ञापन

 

नैनी थाना क्षेत्र के चकदेवानंद निवासी विजय भारतीय की 55 वर्षीय पत्नी लीलावती देवी मामा भांजे के तालाब के समीप रहने वाले राधेश्याम तिवारी के आवास पर प्रतिदिन सुबह दूध पहुंचाने का काम करती थी। रोज की तरह शनिवार की सुबह भी वह दूध देने गई थी। आरोप है की मकान मालिक ने उसकी हत्या कर दी। परिजनों का आरोप है कि उसके साथ छेड़खानी की गई। विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी गई।

सूचना पर परिजन जब पहुंचे तो उसके पहले ही दो पुलिस वाले वहां मौजूद थे। जिन्होंने बताया कि उनके पहुंचने पर आरोपी घर पर पड़ा खून पानी डालकर धो रहा था। इसके बाद पुलिस मृतिका को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाका ले गई, जहां चिकित्सको ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। जानकारी होते ही बड़ी संख्या पर गांव वाले इकट्ठा हो गए, इसके बाद आरोपी और उसका परिवार अपने आप में कमरे के अंदर बंद कर लिया।

विज्ञापन


सूचना पर एसीपी करछना, नैनी और औद्योगिक थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। सुबह 8:30 की घटना है अभी भी आरोपी परिवार वाले कमरे के अंदर बंद है। नैनी पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि पीओपी सिर पर गिरने से महिला की मौत हुई है। वहीं मृतिका का परिजनों का आरोप है कि, जब वह मौके पर पहुंचे तो मौजूद पुलिसकर्मी आरोपी को पुलिस की वर्दी पहन के घर से बाहर निकलने का प्रयास कर रहे थे। ग्रामीणों के हंगामा करने पर पुलिस वाले उसे लेकर कमरे के अंदर चले गए, तभी से आरोपी और उसका परिवार कमरे के अंदर ही बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें