फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: संदिग्ध हालत में विवाहिता की जलने से मौत, छानबीन में जुटी पुलिस

Wed, 09 Oct 2019 07:50 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विवाहिता की जलने से मौत (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

प्रयागराज के प्रतापगढ़ इलाके के बाघराय थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में विवाहिता की जलने से मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लिया जहां उनसे पूछताछ चल रही है।

विज्ञापन


बता दें कि जलालपुर निवासी अख्तर उर्फ गुड्डू पुत्र रोजन की शादी 2013 में पीरा नगर कुंडा में फारुख की बेटी चांदनी के साथ हुई थी। पति-पत्नी में आए दिन विवाद हुआ करता था। बीते सोमवार की रात करीब नौ बजे सास मुन्नन और बहू चांदनी गांव में दुर्गा पूजा की आरती में शामिल होने गई थी। इसी बीच पति गुड्डू पूजा पंडाल में पहुंचा और पत्नी को लेकर आ गया जिसके बाद दोनों में जमकर कहासुनी हुई।

इसके बाद विवाहिता आग में जलने से गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने तत्काल इलाज के लिए सीएचसी बाघराय ले आए जहां से उसको प्रयागराज अस्पताल  के लिए रेफर कर दिया गया। मंगलवार की देर रात इलाज के दौरान चांदनी की मौत हो गई। 
विज्ञापन


इधर, मृतका के भाई जुम्मन ने सास मुन्नन, पति गुड्डू और देवर धुंधकारी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सास और पति को हिरासत में ले लिया। पुलिस छानबीन में पता चला है कि घटना के समय पति-पत्नी ही घर पर मौजूद थे। 

वहीं मृतका के भाई जुम्मन ने गुड्डू पर दहेज मांगने और परेशान करने का आरोप लगाया है। साथ ही यह भी कहा कि दहेज में 50000 और एक बुलेट मोटरसाइकिल की मांग लगातार कर रहा था। जबकि ग्रामीणों का कहना है कि दहेज की बात सरासर गलत है, आए दिन पति-पत्नी का विवाद हुआ करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें