फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: उगते सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाओं ने किया छठ व्रत का पारण

Tue, 17 Nov 2026 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
मेजा के परानीपुर गंगा घाट पर उगते हुए सूरज को अर्घ्य देते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
सोमवार को सिरसा और परानीपुर बिसेनपुर गंगा घाटों पर व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रत का पारण किया। इसी के साथ छठ महापर्व का समापन हो गया। सुबह होते ही व्रती महिलाएं विधि-विधान से पूजा करने घाट पर पहुंची।
विज्ञापन

उन्होंने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए सूर्य देव से कामना की। गंगा घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। व्रती महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा अर्चन किया।
पूरा गंगा घाट छठी मइया के जयकारों और भक्ति गीतों से भक्तिमय हो उठा। इस मौके पर सिरसा के नगर पंचायत अध्यक्ष लखन केशरी सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे। मेजा के एसीपी बृजेश पाठक और कई दरोगा गंगा घाट पर सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे।
विज्ञापन

छठ पूजा को लेकर घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर अपना 36 घंटे का निर्जला व्रत समाप्त किया। यह महापर्व चार दिनों तक चलता है, जिसमें सूर्य देव और छठी मइया की उपासना की जाती है। इस दौरान व्रती महिलाएं कठिन तपस्या करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें