कौड़िहार गांव के सामने बुधवार की सुबह एक महिला का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। उनकी पहचान सुमन देवी (50) निवासी दुर्गा शुक्ल कस्तूरीपुर थाना नवाबगंज के रूप में की गई। परिजनों के मुताबिक, महिला घर से मंगलवार की सुबह आठ बजे निकली थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।