फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पंखे के सहारे फंदे से लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बीकर गांव में शनिवार दोपहर गर्भवती महिला का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

बीकर निवासी पंचराज यादव ऑटो चालक हैं। शनिवार को वे काम के सिलसिले में बाहर गए थे। दोपहर को खाना खाने घर लौटे तो उनके कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। कमरे से उनकी एक वर्ष की पुत्री काव्य के रोने की आवाज आ रही थी।
पंचराज ने दरवाजा खोलने के लिए पत्नी काजल (30) को कई बार आवाज दी लेकिन दरवाजा नहीं खुला। पंचराज ने पड़ोसियों को बुलाया। इसके बाद दरवाजा खटखटाने पर भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।
विज्ञापन

अंत में घूरपुर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो काजल का शव पंखे पर साड़ी के फंदे के सहारे लटका था। उसे नीचे उतारा गया लेकिन उसकी सांसें थम चुकी थीं।
घरवालों ने बताया कि काजल गर्भवती थी। काजल का मायका कौंधियारा थाना क्षेत्र के जारी गांव में है। उसकी शादी चार वर्ष पूर्व पंचराज से हुई थी। दोनों की एक वर्ष की पुत्री काव्या है।
घूरपुर के थाना प्रभारी अतुल मिश्रा ने कहा कि दरवाजा तोड़कर साड़ी के फंदे से लटके शव को उतारा गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें