फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: खेत में काम कर रही महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Thu, 06 Aug 2026 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतापपुर। मृतक उषा देवी की फाइल फोटो
विज्ञापन
सराय ममरेज थाना क्षेत्र के मुहिउद्दीनपुर गांव में खेत में काम करते समय एक किसान महिला उषा देवी (45) की मौत हो गई। बुधवार सुबह करीब आठ बजे वह धान के खेत में घास निकाल रही थी, तभी वह गिर गईं। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे। बदहोश उषा देवी को हडिया के एक नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन दिल का दौरा पड़ने या किसी जहरीले जंतु के काटने से मौत की आशंका जता रहे हैं। मृतक के दो बेटे और एक बेटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें