पहले भी हो चुकी है मारपीट
जिस महिमा रेस्टोरेंट की यह घटना बताई जा रही है, वहां पहले भी मारपीट हो चुकी है। कुछ समय पहले यहां खाना खाने पहुंचे युवकों की किसी बात पर स्टाफ से विवाद हो गया था। जिसके बाद जमकर मारपीट हुई थी।
दहेज की मांग ना पूरी न होने पर दिया तीन तलाक
कीडगंज में एक लाख दहेज न मिलने पर तीन तलाक देने के आरोप में शहनाज बेगम ने पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसका आरोप है कि 2011 में निकाह के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। तीन बच्चे भी हुए लेकिन पति और ससुराल पक्ष के रवैए में कोई बदलाव नहीं आया। अगस्त 2022 में पति ने तीन बार तलाक कहकर संबंध विच्छेद कर लिया। दो जून 2023 को उसे बुरी तरह से पीटा गया जिसमें वह चोटिल हो गई। कीडगंज इंस्पेक्टर राममूर्ति यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति साजिद, सास, जेठ व ननदोई के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।