फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगम में मिली महिला की लाश, संगम में उतराती मिली लाश

विज्ञापन
woman was killed by strangling body found in sangam - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
शिवकुटी के मेंहदौरी में पति समेत मौत के घाट उतारी गई हुस्ना की लाश छह दिन बाद संगम मेें उतराती मिली। पोस्टमार्टम के दौरान खुसाला हुआ कि महिला की हत्या गला रेत कर की गई थी। इसके अलावा उसके शरीर को चाकू से गोदा भी गया था।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर 12 बजे के करीब दारागंज पुलिस को संगम में शव उतराते दिखाई देने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने देखा तो शव चादर में लिपटा था। गोताखोरों को बुलाकर शव बाहर निकाला गया। जांच की गई तो पता चला कि मृतका 40-45 साल की महिला है। शक के आधार पर सूचना दी गई तो शिवकुटी पुलिस पहुंची, जिसके बाद पता चला कि मृतका शिवकुटी में पति इरफान संग मारी गई हुस्ना है। हत्यारों ने उसे मारने के बाद लाश चादर में लपेटकर नए पुल से यमुना नदी में फेंक दी थी। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों से शव का अंतिम संस्कार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें