महिला ने चुराई सोने की अंगूठी।
- फोटो : अमर उजाला
शहर के सिविल लाइंस में सरदार पटेल मार्ग स्थित ज्वेलरी शोरूम से एक महिला सोने की अंगूठी चुरा ले गई। घटना 19 जनवरी की है, जिसकी रिपोर्ट मंगलवार शाम को सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराई गई। शोरूम की स्टोर मैनेजर सुनीता कुमारी ने बताया कि महिला ने अंगूठी देखने के बहाने यह घटना की। साथ ही असली अंगूठी चुराकर उसकी जगह नकली अंगूठी रख दी। स्टॉक मिलन के दौरान एक अंगूठी नकली पाई गई। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि यह करतूत शोरूम में खरीदारी करके बहाने आई महिला की है। सिविल लाइंस पुलिस फुटेज के जरिए महिला की तलाश में जुटी है।