फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : युवती की हत्या कर शव नहर के पास फेंका, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Fri, 06 Feb 2026 01:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मऊआइमा थाना क्षे त्रके गोवर्धनपुर गांव में शारदा सहायक नहर पुलिया की पटरी पर युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
मऊआइमा में युवती का शव मिलने के बाद पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊआइमा थाना क्षे त्रके गोवर्धनपुर गांव में शारदा सहायक नहर पुलिया की पटरी पर युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। युवती की पहचान नहीं हो  सकी है। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जाहिर की जा रही है। सुबह नहर के पास से गुजर रहे ग्रामीणों ने युवती का शव देखा तो सन्न रह गए। कुछ देर में यहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। युवती के शरीर पर नीले रंग का जींस पैंट और हल्के गुलाबी रंग का टॉप है। पैर में जूते पड़े हैं। आशंका जाहिर की जा रही है कि हत्या करने के बाद शव को यहां फेंका गया है। पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें