फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'रात में सभी खाना खाकर सोए थे, सुबह खून से लथपथ मिली लाश'; घर में महिला की धारदार हथियार से हत्या

Sat, 15 Mar 2025 12:49 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज में एक महिला की धारदार हथियार से हत्या करने के मामला सामने आया है। महिला घर के अंदर सो रही थी। पुलिस ने पिता और भाइयों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
प्रयागराज में महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक महिला की धारदार हथियार से हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। साथ ही महिला के पिता और भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हंडिया के बरौत कस्बे में घर के अंदर सो रही महिला (32) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गले पर ताबड़तोड़ वारकर उसे मौत के घाट उतारा गया। महिला की शादी 13 साल पहले हुई थी। 

हंडिया के सिंहापुर निवासी उसका पति मुंबई में रहकर काम करता है। वह अपने तीन बच्चों के साथ पिछले कई साल से मायके में ही रहती थी। 11 वर्षीय बेटी ने बताया कि रात में सभी लोग खाना खाकर सो गए थे। 
विज्ञापन


सुबह 6:00 के करीब नींद खुलने पर वह कमरे में गई तो वहां मां खून से लथपथ हाल में मृत पड़ी मिली। उसका यह भी कहना है कि कपड़े अस्त व्यस्त हाल में थे। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और फिर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया। 
विज्ञापन

एसीपी हंडिया सुनील कुमार सिंह का कहना है कि महिला के अपने भाइयों से रिश्ते ठीक नहीं थे। जमीन को लेकर भी कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच पड़ताल की जा रही है। उधर, पूछताछ के लिए पुलिस ने महिला के पिता और उसके भाई को भी हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें