फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के खिलाफ फूटा गुस्सा, हाईवे पर दो घंटे चक्का जाम

विज्ञापन
अपहरित युवती का सुराग लगाने में अक्षम पुलिस के खिलाफ सड़क पर उतरे लोगों को समझाते सीओ। - फोटो : MEJA
विज्ञापन
अपहृत युवती को उठा ले गए थे कार सवार, बरामद करने में नाकाम इंस्पेक्टर मेजा को हटाया गया
विज्ञापन

लगा भीषण जाम, मीलों लंबी लाइन लगी
मेजा (प्रयागराज)। मेजा के लेंहड़ी गांव से अपहृत युवती का एक हफ्ते बाद भी सुराग नहीं मिलने पर परिजनों और ग्रामीणों ने बवाल कर दिया। मंगलवार को मिर्जापुर-प्रयागराज हाईवे स्थित उरुवा चौराहे पर जाम लगा दिया गया। हाईवे पर थोड़ी ही देर में यातायात की स्थिति बेकाबू हो गई। अधिकारियों ने 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी और युवती की बरामदगी का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण हटे। इससे पहले एसएसपी ने रात में ही कोतवाल संतोष दुबे को इसी मामले में हटा दिया था।
मेजा के लेंहड़ी गांव से एक युवती का एक हफ्ते पहले घर के पास से अपहरण कर लिया गया था। कार सवार लोगों ने उसे दिन दहाड़े उठाया था। युवती के पिता ने मेजा थाने में नामजद एफआईआर दर्ज कराई थी लेकिन, पुलिस न तो अपहृत युवती को बरामद कर सकी और न ही अपहर्ताओं का ही कुछ पता लगा सकी। इसी मामले में एसएसपी ने सोमवार की रात इंस्पेक्टर मेजा संतोष दुबे को हटा दिया गया। मंगलवार को युवती के परिजनों और ग्रामीण इलाहाबाद-मिर्जापुर राजमार्ग पर उरुवा चौराहे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब दो घंटे तक यातायात पूरी तरह से बाधित रहा। वाहनों की मीलों लंबी लाइन लग गई। मौके पर पहुंचे सीओ सहीराम आर्या ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। साथ ही जल्द से जल्द मामले का वर्कआउट करने का भरोसा दिलाया तब जाकर सड़क से आक्रोशित लोग हटे। सीओ के साथ कई थाने की पुलिस फोर्स डटी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें