फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: घर के बाहर कुएं में महिला ने लगाई छलांग, मौत

Mon, 10 Aug 2026 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
नैनी। विवाहिता की कुएं में कूदने की सूचना पर मौके पर जुटी भीड़।
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र थाना के पुरवा खास गांव में रविवार सुबह घर के बाहर सूखे कुएं में महिला ने छलांग लगा ली। सूचना पर पुलिस व फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद फायर कर्मियों ने महिला को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

गांव निवासी अजय भारतीया मुंबई में रहकर काम करते हैं। घर में उनकी पत्नी रबिता (32) दो बच्चों के साथ रहती थीं। रविवार सुबह करीब सात बजे किसी बात को लेकर रबिता ने घर के बाहर स्थित सूखे कुएं में छलांग लगा दी। परिवार वालों ने देखा तो शोर मचाया। तुरंत आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई, लेकिन कुआं सूखा होने और जहरीली गैस की आशंका के कारण कोई भी उसमें उतरने की हिम्मत नहीं जुटा सका।
सूचना पर पुलिस व फायर ब्रिगेड नैनी की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कुएं में उतरकर शव निकालने का प्रयास किया, लेकिन अंदर जहरीली गैस होने का एहसास होने पर वे तुरंत बाहर निकल गए। इसके बाद वे रस्सा डालकर शव को बाहर निकालने में जुट गए। काफी देर तक शव नहीं निकलने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। इस पर पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम बुलाने की बात कही, लेकिन टीम के पहुंचने से पहले फायर ब्रिगेड कर्मियों ने शव को कुएं से बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

परिवारवाले उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करछना लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका का मायका लालपुर के घूरी गांव में है। उसके दो बेटे रिहास (4) और रीशू (2) हैं। घटना की सूचना परिवारवालों ने पति को दे दी।
परिजनाें ने बताया कि महिला बीमार थी। औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी कमलेश पटेल ने बताया कि मायके वालों की ओर से कोई आरोप नहीं लगाया गया है। मृतका के परिवार वालों ने बताया कि वह बीमारी से परेशान थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

नैनी। विवाहिता की कुएं में कूदने की सूचना पर मौके पर जुटी भीड़।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें