फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: एक वर्षीय बेटी के साथ महिला ने टोंस नदी में लगा दी छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के पाल पट्टी गांव में शनिवार दोपहर करीब एक बजे एक महिला ने अपनी एक वर्षीय बेटी के साथ पुल से टोंस नदी में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही खीरी पुलिस मौके पर पहुंची और नाविकों की मदद से मां-बेटी की तलाश शुरू कराई लेकिन देर शाम तक दोनों का कोई पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन

खीरी थाना क्षेत्र निवासी संतोष केवट की पत्नी सरिता (25) शनिवार दोपहर अपनी एक वर्षीय पुत्री के साथ पाल पट्टी गांव में बने पुल पर पहुंची और बेटी के साथ टोंस नदी में छलांग लगा दी।
थाना अध्यक्ष खीरी वीर प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस बल के साथ स्थानीय नाविकों की मदद से दोनों की तलाश शुरू की गई। साथ ही एनडीआरएफ टीम को भी सूचना दी गई है लेकिन देर शाम तक दोनों को खोजा नहीं जा सका। देर होने की वजह से एनडीआरएफ टीम रविवार को महिला और उसकी बच्ची की तलाश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें