फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

Thu, 14 May 2026 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायइनायत थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल महिला की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई में पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सहसों निवासी राम आसरे भारतीय की 58 वर्षीय पत्नी निर्मला देवी बीते 14 अप्रैल को घर के सामने सड़क पार कर रही थीं। तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी थी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं। परिजनों ने उन्हें प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मंगलवार देर रात उनकी मौत हो गई।
मृतका के परिजन राजेश कुमार भारतीय का आरोप है कि बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए वह कई बार सहसों पुलिस चौकी गए लेकिन समय से कार्रवाई नहीं की गई। बाद में परिजनों ने सरायइनायत थाने पहुंचकर गुहार लगाई जिसके बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें