फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : माघ मेले के त्रिवेणी चिकित्सालय में महिला ने पुत्री को दिया जन्म, नाम रखा गया सरस्वती

Thu, 15 Feb 2024 06:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सुबह 10 बजकर तीन मिनट पर अर्चना ने एक पुत्री को जन्म दिया। अस्पताल की महिला चिकित्साधिकारी डॉ. ज्योति मिश्र ने बताया कि डॉक्टरों की पूरी टीम ने सफलतापूर्वक नॉर्मल प्रसव करवाया। मां और बच्चा दोनों पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
माघ मेले के त्रिवेणी चिकित्सालय में महिला ने दिया बच्ची को जन्म। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माघ मेले के त्रिवेणी हॉस्पिटल में एक महिला ने बृहस्पतिवार को एक बच्ची को जन्म दिया। अस्पताल स्टाफ और परिजनों ने उसका नाम सरस्वती रखा। महिला और उसकी बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

विज्ञापन

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में हनुमना के रहने वाले प्रदीप अपनी पत्नी अर्चना (20) के साथ माघ मेला क्षेत्र में शास्त्री पुल के नीचे रहते हैं। बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे प्रसव पीड़ा होने पर उसे माघ मेला क्षेत्र में स्थित त्रिवेणी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।




विज्ञापन






सुबह 10 बजकर तीन मिनट पर अर्चना ने एक पुत्री को जन्म दिया। अस्पताल की महिला चिकित्साधिकारी डॉ. ज्योति मिश्र ने बताया कि डॉक्टरों की पूरी टीम ने बिना सर्जरी के सामान्य प्रसव करवाया है। मां और बच्चा दोनों पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं। डॉक्टरों की टीम में डॉ नीलिमा धवन, डॉ सूर्यभान, डॉ सत्यजीत, कुमारी अंशिका, डॉ वरुण क्वात्रा, रवि श्रीवास्तव आदि रहे। चिकित्सकों और परिवार वालों की सहमति से बच्ची का नाम सरस्वती रखा गया है।

विज्ञापन

गंगा अस्पताल में जन्मा गंगा पुत्र

इसके पहले भी  माघ मेला के तुलसी मार्ग स्थित गंगा अस्पताल में मंगलवार दोपहर एक महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया था। इसके बाद अस्पताल के कर्मचारियों ने कहा कि यह बच्चा गंगा जी के तट पर और गंगा अस्पताल में हुआ है। इसका नाम गंगा प्रसाद रखा जाएगा। अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. प्रमोद कुमार ने बिना देरी किए नवजात के लिए गर्म कपड़े, कंबल व महिला के लिए शाल मंगवाया।
 

माघ मेला क्षेत्र के पुल नंबर पांच के पास चाय की दुकान लगाने वाली रेनू पत्नी रोहित गर्भवती थीं। मंगलावार दोपहर 12 बजे प्रसव पीड़ा की वजह से उन्हें तुलसी मार्ग स्थित गंगा अस्पताल लाया गया। वहां बिना सर्जरी के सामान्य प्रसव कराया गया। महिला ने एक लड़के को जन्म दिया। डॉ.आयुषी वर्मा, अधीक्षक डॉ. प्रमोद कुमार, प्रभारी फार्मासिस्ट चंद्रेश कुमार चौरसिया ने अस्पताल में मिठाई बंटवाई। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें