फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर विवाहिता संग गैंगरेप

विज्ञापन
Rape, Gangrape
विज्ञापन

थाना धूमनगंज निवासी एक विवाहित महिला संग चार युवकों ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। वारदात के समय महिला का पति दूसरे कमरे में सो रहा था। महिला का आरोप है कि युवकों ने उसका मुंह दाबकर दुष्कर्म किया और फरार हो गए। पीड़िता ने अपने पति के साथ धूमनगंज थाने पहुंचकर चार अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


पीड़िता का पति सिविल लाइंस में एक छोटी दुकान से परिवार का पालन पोषण करता है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि गुरूवार भोर करीब दो बजे वह घर के बरामदे में सो रही थी। तभी चार लड़के वहां पहुंचे। दो लड़के बाहर सड़क पर खड़े हो गए और दो लड़के कूदकर अंदर आ गए। एक झटके से उसकी नींद खुल गई। भीतर दो युवकों के मौजूद होने से वह घबड़ा गई। वह शोर मचाने वाली थी तभी एक लड़के ने उसका मुंह दबा लिया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। घटना के समय उसका पति भीतर सो रहा था। वारदात के बाद चारों आरोपी उसे मुंह खोलने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। पीड़िता ने पति को जगाकर घटना की जानकारी दी। इसके बाद वह लोग धूमनगंज थाने पहुंचे और पूरी घटना के बारे में पुलिस को बताया। पुलिस को उसके पति की मौजूदगी में वारदात का होना पच नहीं रहा था। उसने मौके पर पहुंचकर भी जांच पड़ताल की हालांकि महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, इंस्पेक्टर धूमनगंज के मुताबिक महिला का बयान दर्ज करके आरोपियों की धर-पकड़ की जाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें