फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पति से विवाद के बाद फंदे से लटकी मिली महिला

Tue, 12 May 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
तेलघना गांव में पति से विवाद के बाद महिला फंदे से लटकी मिली। मायके वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

रीवा के गाढ़ा थाना शाहगंज निवासी केदारनाथ साकेत ने अपनी बेटी कल्पना (24) का विवाह तेलघना निवासी इंद्र भान के बेटे ओम प्रकाश के साथ 2024 में किया था। ओमप्रकाश निजी कंपनी में काम करता है।इस समय वह घर आया है।
रविवार शाम को दंपती में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। उसके बाद पति रिश्तेदारी में चला गया। इधर, कल्पना ने फंदे से लटककर जान दे दी। मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि सास सविता, ससुर इंद्र भान और पति ओम प्रकाश हमेशा उनकी बेटी को दहेज के लिए परेशान करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसीपी वेदव्यास मिश्रा ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें