नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला से सात लाख रुपये ठगने और विरोध करने पर अश्लील हरकत व पिटाई करने का मामला सामने आया है। कर्नलगंज पुलिस ने आरोपी अर्जुन लाल पटेल समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन
करछना थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि 10 दिसंबर 2025 को वह मुकदमे के सिलसिले में जिला न्यायालय आई थी। वहां भाई के चैंबर में उनकी मुलाकात अर्जुन से हुई। आरोप है कि इसके बाद आरोपी का घर आना-जाना शुरू हो गया।
अर्जुन ने नौकरी दिलाने का भरोसा देकर सात लाख रुपये मांगे और कहा कि यह रुपये अधिकारियों को देना होगा। 17 फरवरी को महिला ने बैंक से पैसे निकालकर विकास भवन के पास आरोपी को सौंप दिए।
विज्ञापन
कुछ दिनों बाद आरोपी ने उसे बुलाया और अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर वह भाग गया। आरोप है कि 15 मार्च को जब वह पैसे वापस मांगने अर्जुन के घर पहुंची तो परिजनों ने उसकी पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी दी।